खेल

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया

कोलंबो (श्रीलंका): ऑस्ट्रेलिया ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप B के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से धूल चटाई। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान मिचेल मार्श की इंजरी के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 45 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस और मैट रेनशॉ ने 37-37 रनों का योगदान दिया।

जवाब में आयरलैंड 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई। एडम ज़म्पा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि नाथन एलिस ने करियर बेस्ट 3.5 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 8 विकेट चटकाए। आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।

यह जीत ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत साबित हुई है। अगला मैच उन्हें ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *