25 साल बाद वापसी: ‘नायक 2’ में फिर शिवाजी राव बनेंगे अनिल कपूर, को-प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने किया कंफर्म!
25 साल बाद वापसी: ‘नायक 2’ में फिर शिवाजी राव बनेंगे अनिल कपूर, को-प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने किया कंफर्म!
मुंबई: साल 2001 की कल्ट पॉलिटिकल ड्रामा ‘नायक: द रियल हीरो’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! करीब 25 साल बाद फिल्म का सीक्वल ‘नायक 2’ बनने जा रहा है। को-प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने इसकी पुष्टि कर दी है कि अनिल कपूर न सिर्फ फिल्म में लीड रोल निभाएंगे, बल्कि प्रोडक्शन में भी शामिल हैं। दोनों मिलकर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं।
‘नायक’ में अनिल कपूर ने शिवाजी राव गायकवाड़ का किरदार निभाया था – एक आम आदमी जो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनकर भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोल देता है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे स्टार्स थे। डायरेक्टर एस शंकर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन टीवी और होम वीडियो पर कल्ट क्लासिक बन गई। फैंस सालों से इसके सीक्वल की डिमांड कर रहे थे।
हाल ही में खबरें आईं कि अनिल कपूर ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं, लेकिन दीपक मुकुट ने क्लियर किया कि राइट्स उनके पास ही हैं और वे अनिल के साथ जॉइंट प्रोडक्शन कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मुकुट ने कहा, “अनिल और मैं मिलकर फिल्म बना रहे हैं। अभी कई डिस्कशंस चल रही हैं, इसलिए ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हां, सीक्वल बन रहा है और हम दोनों मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।” जब पूछा गया कि क्या अनिल फिल्म में एक्टिंग करेंगे, तो मुकुट ने साफ कहा, “ऑफ कोर्स ही विल!”
यह प्रोजेक्ट एक ‘लेगेसी प्रोजेक्ट’ है। मुकुट ने कहा, “25 साल हो गए। हर फिल्म की अपनी डेस्टिनी होती है। जब समय आता है, तब होता है। अब सही समय लगा।” अभी डायरेक्टर, बाकी कास्ट, स्क्रिप्ट और शूटिंग डिटेल्स पर काम चल रहा है। जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट आएगी।
सोशल मीडिया पर फैंस एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा, “अनिल कपूर की एनर्जी आज भी वही है, नायक 2 में सिस्टम को फिर हिलाएंगे!” क्या यह सीक्वल आज के पॉलिटिकल माहौल में और रिलेवेंट साबित होगा? फैंस का इंतजार अब और लंबा नहीं चलेगा। ‘एक दिन में क्या नहीं हो सकता’ – फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा!
