मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ विवाद: अक्षये खन्ना को प्रोड्यूसर ने भेजा लीगल नोटिस, ‘सक्सेस सिर चढ़ गई’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

‘दृश्यम 3’ विवाद: अक्षये खन्ना को प्रोड्यूसर ने भेजा लीगल नोटिस, ‘सक्सेस सिर चढ़ गई’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

मुंबई, 27 दिसंबर 2025: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अक्षये खन्ना पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है। प्रोड्यूसर का कहना है कि अक्षये ने शूटिंग शुरू होने से महज 10 दिन पहले फिल्म छोड़ दी, जिससे भारी नुकसान हुआ। कुमार मंगत ने अक्षये के व्यवहार को ‘टॉक्सिक’ और ‘अनप्रोफेशनल’ बताया, कहा कि ‘धुरंधर’ की सफलता उनके सिर चढ़ गई है।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कुमार मंगत ने खुलासा किया कि अक्षये के साथ एग्रीमेंट साइन हुआ था, फीस कई बार नेगोशिएशन के बाद लॉक की गई और एडवांस भी दिया गया। लेकिन अक्षये ने विग पहनने की जिद की, जो डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ठुकरा दी क्योंकि ‘दृश्यम 3’ सीधे ‘दृश्यम 2’ से जुड़ती है और कंटिन्यूटी इश्यू होता। अक्षये पहले मान गए, लेकिन बाद में आसपास के लोगों के बहकावे में आकर फिल्म छोड़ दी। प्रोड्यूसर ने कहा, “एक समय था जब अक्षये के पास काम नहीं था। मैंने ही उन्हें ‘सेक्शन 375’ और ‘दृश्यम 2’ दी, जिससे उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। अब सक्सेस सिर चढ़ गई, खुद को सुपरस्टार समझने लगे।”

कुमार मंगत ने आगे कहा कि अक्षये ने मैसेज कर कहा ‘धुरंधर मेरे कारण चली’, जबकि कई फैक्टर्स थे। नुकसान की भरपाई के लिए लीगल एक्शन लेंगे। इस बीच, अक्षये की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट कर लिया गया है। प्रोड्यूसर ने जयदीप की तारीफ करते हुए कहा, “भगवान की कृपा से हमें अक्षये से बेहतर एक्टर और बेहतर इंसान मिल गया।”

फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी, जिसमें अजय देवगन, टाबू मुख्य भूमिका में हैं। अक्षये की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया। क्या यह विवाद फिल्म पर असर डालेगा? इंडस्ट्री में चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *