60 साल के हुए सलमान खान: जश्न से पहले मां सलमा से लिया आशीर्वाद, पनवेल फार्महाउस पर फैमिली के साथ मनाया जन्मदिन
60 साल के हुए सलमान खान: जश्न से पहले मां सलमा से लिया आशीर्वाद, पनवेल फार्महाउस पर फैमिली के साथ मनाया जन्मदिन
पनवेल, 27 दिसंबर 2025: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान आज 60 साल के हो गए। इस खास मौके पर सलमान ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए पनवेल स्थित फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ इंटीमेट सेलिब्रेशन किया। जश्न की शुरुआत से पहले सलमान ने मां सलमा खान का आशीर्वाद लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां-बेटे की यह इमोशनल तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं।
मिडनाइट में सलमान ने परिवार के साथ केक काटा। पिता सलीम खान, मां सलमा खान, बहन अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, भाई अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा और बेटी सिपारा के साथ, सोहेल खान के बच्चे और अन्य फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। सलमान हमेशा की तरह मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए, जो उनके फैमिली वैल्यूज को दिखाता है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ‘भाई चाहे कितने बड़े हो जाएं, मां के लिए बच्चे ही रहते हैं’।
पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से कई स्टार्स पहुंचे। एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ, संजय दत्त, तब्बू, हुमा कुरैशी, आदित्य रॉय कपूर, रकुल प्रीत सिंह, संगीता बिजलानी (सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड), मिका सिंह, मनीष पॉल जैसे सेलेब्स ने जश्न को और खास बना दिया। बाहर इंतजार कर रहे पापाराजी के साथ भी सलमान ने केक काटा और खिलाया, जो वीडियो वायरल हो रहा है।
सलमान ब्लैक टी-शर्ट और जींस में कैजुअल लुक में दिखे, उनकी फिटनेस देख फैंस बोले- ’60 में भी 30 के लग रहे हो’। जन्मदिन पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का अपडेट भी आने की उम्मीद है। बॉलीवुड से सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, भाग्यश्री समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर विशेस भेजे।
यह जन्मदिन इसलिए भी स्पेशल क्योंकि सलमान की भांजी आयत का भी बर्थडे आज ही है। फैंस के लिए भाईजान का मैसेज- हमेशा की तरह लव और हैप्पीनेस! हैप्पी बर्थडे सलमान खान!
