Thursday, September 10, 2026
Latest:
खेल

एशिया कप 2025 चैंपियन बनी टीम इंडिया, 9वीं बार ट्रॉफी पर किया कब्जा

एशिया कप 2025 चैंपियन बनी टीम इंडिया, 9वीं बार ट्रॉफी पर किया कब्जा

भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। तिलक वर्मा (नाबाद 65) और कुलदीप यादव (4 विकेट) भारत की जीत के नायक रहे।

पाकिस्तान की पारी: शुरुआत शानदार, अंत निराशाजनक

पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमान की 84 रनों की सलामी साझेदारी के साथ मजबूत शुरुआत की। हालांकि, फरहान के आउट होने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। आखिरी 62 रनों में पूरी टीम ने 10 विकेट गंवाए। कुलदीप यादव की फिरकी ने पाकिस्तान को 146 रनों पर समेट दिया।

गिल-अभिषेक फ्लॉप, तिलक-सैमसन ने संभाला

भारत की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा (5), शुभमन गिल (12) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) जल्दी पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार पूरे टूर्नामेंट में केवल 72 रन बना सके। संकट के समय तिलक वर्मा ने नाबाद 65 रनों की परिपक्व पारी खेली। तिलक और संजू सैमसन (24 रन, 21 गेंद) की 57 रनों की साझेदारी ने भारत को 20/3 के स्कोर से उबारा और जीत की राह पक्की की।

भारत का 9वां खिताब, तिलक का कमाल

तिलक वर्मा ने 10 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की और 65 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 9वीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। श्रीलंका 6 खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है।

पाकिस्तान पर भारत की जीत की हैट्रिक

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीन बार हराया। ग्रुप स्टेज में 7 विकेट, सुपर-4 में 6 विकेट और फाइनल में 5 विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने पाकिस्तान पर हावी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *