राजनीति

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का विवादित बयान: “भगवान राम ने किया था सीता का परित्याग, मैं कभी नहीं जाऊंगा राम मंदिर”

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का विवादित बयान: “भगवान राम ने किया था सीता का परित्याग, मैं कभी नहीं जाऊंगा राम मंदिर”

​नई दिल्ली/अयोध्या:

​उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अयोध्या का राम मंदिर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद का एक बेहद विवादित बयान सामने आया है। टीएमसी सांसद ने साफ किया है कि वे कभी अयोध्या राम मंदिर नहीं जाएंगे।

​”3200 करोड़ देवी-देवताओं में क्या सिर्फ राम ही भगवान?”

​राम मंदिर निर्माण और आस्था पर सवाल उठाते हुए कीर्ति आजाद ने कहा:

​सीता के परित्याग पर सवाल: “अग्निपरीक्षा में पास होने के बाद भी मां सीता और उनके दो मासूम बच्चों को घर से निकाल दिया गया। जिसने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया हो, मैं उनके मंदिर नहीं जाऊंगा। मर्यादा पुरुषोत्तम? यह कैसी मर्यादा है, मैं अपने बच्चों को क्या बताऊंगा?”

​आस्था और इष्ट देवी: उन्होंने कहा कि 3200 करोड़ देवी-देवताओं में क्या सिर्फ राम ही भगवान हैं? वे दरभंगा (मिथिला क्षेत्र) के रहने वाले हैं और माता सीता मिथिला की बेटी हैं। इसलिए वे अपनी मां के समर्थन में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कामाख्या जाते हैं और मां काली की पूजा करते हैं।

​सोनिया गांधी की किताब और भाजपा पर हमला

​कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक पर भाजपा की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा:

​कश्मीरी पंडितों का पलायन: “कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का पलायन और हिंसक घटनाएं 1989 में शुरू हुई थीं, जब केंद्र में वी.पी. सिंह की सरकार को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त था।”

​बाबरी विध्वंस का जिक्र: उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के बयानों को याद दिलाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाया जाना देश के इतिहास का सबसे काला दिन बताया गया था। एक तरफ वे उसे गलत बताते हैं और दूसरी तरफ ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा देते थे।

​सोनिया गांधी की किताब पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अखबारों में पढ़ा है और यह एक व्यक्ति की निजी भावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *