मनोरंजन

राहा कपूर हुईं 4 साल की: आलिया भट्ट ने शेयर कीं इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

राहा कपूर हुईं 4 साल की: आलिया भट्ट ने शेयर कीं इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

​मुंबई:

​बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर शनिवार को 4 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर राहा के जन्मदिन के इंटीमेट सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। कार्टून और यूनिकॉर्न थीम पर आधारित इस पार्टी की झलक दिखाते हुए आलिया ने अपनी खुशी बयां की।

​पहली तस्वीर में आलिया और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ खास अंदाज में जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “हमारी राहा अब 4 साल की हो गई है।” एक अन्य तस्वीर में राहा लॉन में नंगे पैर टहलती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने ग्रे चेक आउटफिट और फ्लोरल स्कर्ट पहनी हुई है। रंग-बिरंगी क्लिप्स से सजे बालों में राहा की इस मासूमियत भरी तस्वीर को आलिया ने कैप्शन दिया, “हमारी प्यारी यूनिकॉर्न।”

​शेयर किए गए कैरोसेल में आलिया और राहा का एक बेहद प्यारा क्लोज-अप मोमेंट भी है, जिसमें अभिनेत्री अपनी बेटी के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने “ऑब्सेस्ड” लिखा। इसके अलावा, राहा रेनबो-थीम वाली शीट पर रंग भरते हुए और कार्टून कैरेक्टर्स से सजे खूबसूरत बर्थडे केक की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

​गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद 6 नवंबर 2022 को उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ। शुरुआत में कपल ने अपनी बेटी को पैपराजी से दूर रखा था, लेकिन क्रिसमस 2023 पर पहली बार राहा का चेहरा मीडिया के सामने लाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *