राष्ट्रीय

सोने की कीमतों में मामूली तेजी, चांदी ₹3,547 प्रति किलो उछली; अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं में गिरावट

सोने की कीमतों में मामूली तेजी, चांदी ₹3,547 प्रति किलो उछली; अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं में गिरावट

IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,37,576 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी का भाव बढ़कर ₹1,79,972 प्रति किलो हुआ

सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखने को मिला, जबकि चांदी के दाम में ₹3,500 प्रति किलो से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹52 बढ़कर ₹1,37,576 प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले इसका भाव ₹1,37,524 प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,990 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹1,26,020 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,03,158 से बढ़कर ₹1,03,182 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में ₹3,547 की तेजी

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव ₹3,547 बढ़कर ₹1,79,972 प्रति किलो हो गया। इससे पहले चांदी ₹1,76,425 प्रति किलो पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी कमजोर

घरेलू बाजार में तेजी के उलट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,916 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 3.60 प्रतिशत गिरकर 49.05 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने पर प्रॉफिट बुकिंग का दबाव

जानकारों के मुताबिक, कॉमेक्स पर सोने की कीमत 3,910 डॉलर प्रति औंस के स्तर की ओर खिसकने और लगातार प्रॉफिट बुकिंग के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। इस दबाव के चलते कीमतें ओवरसोल्ड दायरे के करीब पहुंच गई हैं।

हालांकि, सोने में ठोस सुधार नई खरीदारी और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगा। बाजार की नजर इस सप्ताह अमेरिका से जुड़े अहम घटनाक्रमों पर रहेगी। इनमें अमेरिकी चुनाव, बेरोजगारी के आंकड़े और नॉन-फार्म पेरोल डेटा शामिल हैं। इनसे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की भविष्य की नीतिगत दिशा को लेकर अधिक स्पष्टता मिल सकती है।

₹1.42 लाख का स्तर अहम

तकनीकी नजरिए से सोने के लिए ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम का स्तर एक बड़ा रुकावट क्षेत्र बना हुआ है। निकट भविष्य में सोने की कीमतों में सुधार के लिए इस स्तर के ऊपर टिके रहना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *