राष्ट्रीय

ओमान के तट के पास जहाज़ पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत; 13 को वापस लाने की तैयारी

ओमान के तट के पास जहाज़ पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत; 13 को वापस लाने की तैयारी

पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 23 भारतीयों की मौत, ब्लैक सी क्षेत्र में पांच भारतीय नागरिकों की गई जान; दो लापता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में भारतीय नागरिकों के हताहत होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज़ पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।

रणधीर जायसवाल के मुताबिक, हमले के वक्त जहाज़ पर कुल 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि बाकी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। मृतक भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को भी भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

ओमान के अधिकारियों का जताया आभार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति के जरिए शांति बहाल करने की अपील की।

जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र और समुद्री मार्गों से जहाज़ों की आवाजाही की स्वतंत्रता बहाल होनी चाहिए और इसकी गारंटी दी जानी चाहिए।

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 23 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 भारतीय नाविक शामिल हैं।

वहीं, काला सागर यानी ब्लैक सी क्षेत्र में कमर्शियल जहाज़ों पर हुए हमलों में भी पांच भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जबकि दो भारतीय अब भी लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *