राष्ट्रीय

मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर के पास बम धमाका, पुलिस ने शुरू की जांच

मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर के पास बम धमाका, पुलिस ने शुरू की जांच

मणिपुर के थौबल जिले के यारइपोक इलाके में कांग्रेस विधायक केइशम मेघाचंद्र सिंह के घर के पास बुधवार रात बम धमाका हुआ। घटना रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस नेता मेघाचंद्र सिंह के घर की ओर विस्फोटक फेंका, जिसके बाद धमाका हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विस्फोटक फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं मेघाचंद्र

केइशम मेघाचंद्र सिंह मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओकराम इबोबी सिंह को पार्टी की कमान सौंपी थी। इसके बाद मेघाचंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता नियुक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *