उत्तराखंड

चंपावत में जल्द स्थापित होगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

चंपावत में जल्द स्थापित होगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

चंपावत। जिले के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। चंपावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय ने सकारात्मक रुख दिखाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया था मुद्दा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चंपावत में ECHS पॉलीक्लिनिक स्थापित करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि ECHS के केंद्रीय संगठन को चंपावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक स्थापित करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस प्रस्ताव पर उचित विचार किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी स्वास्थ्य सुविधा

चंपावत समेत सीमांत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। ऐसे में ECHS पॉलीक्लिनिक की स्थापना होने से उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरदराज के क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव पर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ी है।

स्थापना की दिशा में आगे बढ़ी उम्मीद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद अब चंपावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *