टेक-ऑटो

घर बैठे Aadhaar में अपडेट करें ईमेल ID, 31 दिसंबर 2026 तक फ्री है सुविधा; जानें पूरा तरीका

घर बैठे Aadhaar में अपडेट करें ईमेल ID, 31 दिसंबर 2026 तक फ्री है सुविधा; जानें पूरा तरीका

Aadhaar में ईमेल ID अपडेट करना अब पहले के मुकाबले आसान हो गया है। Aadhaar ऐप के जरिए यूजर्स घर बैठे अपने आधार में ईमेल एड्रेस जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती। ईमेल लिंक होने के बाद आधार से जुड़े OTP और वेरिफिकेशन से संबंधित जरूरी अपडेट ईमेल के जरिए मिल सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि 31 दिसंबर 2026 तक इस सर्विस के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसके बाद सामान्य शुल्क लागू हो सकते हैं। अगर आपकी ईमेल ID अभी तक Aadhaar से लिंक नहीं है, तो ऐप के जरिए इसे अपडेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो किए जा सकते हैं।

Aadhaar ऐप से ईमेल ID कैसे अपडेट करें?

स्टेप 1: Aadhaar ऐप डाउनलोड या अपडेट करें

सबसे पहले अपने Android या iOS फोन में Google Play Store या App Store से Aadhaar ऐप डाउनलोड करें। अगर ऐप पहले से फोन में मौजूद है, तो उसे लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।

स्टेप 2: Aadhaar ऐप में लॉगिन करें

अब अपने Aadhaar नंबर की मदद से ऐप में लॉगिन करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। इसके बाद मांगे जाने पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 3: Email Add/Update विकल्प चुनें

लॉगिन करने के बाद ऐप के होम पेज पर जाएं। यहां Service सेक्शन में जाकर Email Add/Update विकल्प पर टैप करें।

स्टेप 4: नया ईमेल एड्रेस दर्ज करें

अब वह ईमेल ID दर्ज करें, जिसे आप अपने Aadhaar से लिंक करना चाहते हैं। इसके बाद ईमेल पर भेजे गए OTP के जरिए ईमेल ID को वेरिफाई करें।

स्टेप 5: फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें और आवश्यक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें। स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी को ध्यान से रिव्यू करने के बाद अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद मिलने वाला Update Request Number (URN) संभालकर रखें। इसकी मदद से आप अपनी अपडेट रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकते हैं।

अपडेटेड ईमेल ID को कैसे वेरिफाई करें?

ईमेल अपडेट होने के बाद आप इसे UIDAI की वेबसाइट के जरिए भी वेरिफाई कर सकते हैं।

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।

My Aadhaar सेक्शन में जाएं।

इसके बाद Aadhaar Services में जाकर Verify Email/Mobile Number विकल्प चुनें।

अपना Aadhaar नंबर, ईमेल ID और कैप्चा दर्ज करें।

Send OTP पर क्लिक करें।

ईमेल इनबॉक्स में आए OTP को दर्ज करें।

इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

प्रक्रिया सफल होने पर स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा।

क्यों उपयोगी है Aadhaar से ईमेल लिंक करना?

Aadhaar से ईमेल ID लिंक होने पर आधार से संबंधित जरूरी वेरिफिकेशन और अपडेट की जानकारी ईमेल के जरिए प्राप्त करने में सुविधा हो सकती है। यह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अलावा एक अतिरिक्त संपर्क माध्यम भी उपलब्ध कराता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *