मनोरंजन

कंगना रनौत बोलीं- राजनीति में भी महसूस होता है ‘आउटसाइडर’ जैसा, आलोचकों को दिया जवाब

कंगना रनौत बोलीं- राजनीति में भी महसूस होता है ‘आउटसाइडर’ जैसा, आलोचकों को दिया जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के बाद राजनीति में भी उन्हें कई बार ‘आउटसाइडर’ जैसा महसूस होता है। डीडी न्यूज को दिए एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी उपलब्धियों पर सवाल उठाने वालों और सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना करने वालों पर प्रतिक्रिया दी।

‘मेरी उपलब्धियों को कम आंका जाता है’

कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर रोजाना आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियों वाले वीडियो सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कंटेंट को बड़ी संख्या में व्यूज मिलना उन्हें दुख पहुंचाता है।

उन्होंने अपने सफर का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने लंबे संघर्ष और मेहनत के बाद अपनी पहचान बनाई है। उनके मुताबिक, उन्होंने अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है और अपनी मौजूदा स्थिति की हकदार हैं।

राजनीति में भी झेलनी पड़ रही आलोचना

कंगना ने कहा कि राजनीति में कदम रखने के बाद भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि जिस तरह फिल्मों में उनके करियर और उपलब्धियों पर सवाल उठाए गए, वैसा ही अनुभव उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में भी हो रहा है।

‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी फिर चर्चा में

इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का जिक्र करते हुए इशारों में तंज कसा। उन्होंने कहा कि कॉकरोच को लोग हाथ में लेने के बजाय चप्पल से मारते हैं, जबकि तितली के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

कंगना की यह टिप्पणी उनके और CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के बीच पुराने सोशल मीडिया विवाद के संदर्भ में भी देखी जा रही है। नीट प्रोटेस्ट के दौरान दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई थी। अब कंगना के ताजा बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *