मनोरंजन

विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की बदली रिलीज डेट, यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ से होगा मुकाबला

विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की बदली रिलीज डेट, यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ से होगा मुकाबला

राणाबाली को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अब सितंबर की बजाय अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म की नई रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

अब 16 अक्टूबर को होगी रिलीज

फिल्म पहले 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने रिलीज शेड्यूल में बदलाव कर दिया। नई तारीख के साथ जारी पोस्टर में विजय देवरकोंडा का दमदार और गंभीर लुक देखने को मिला है। पोस्टर के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

खास बात यह है कि 16 अक्टूबर को ही यामी गौतम की फिल्म ‘नयी नवेली’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

विजय-रश्मिका की जोड़ी फिर साथ

‘राणाबाली’ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ी की एक और फिल्म है। दोनों इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म में उनके अलावा इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वोसलू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी कर रहे हैं। इसे टी-सीरीज के सहयोग से बनाया जा रहा है।

दोनों सितारों का वर्कफ्रंट

रश्मिका मंदाना हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं, जबकि विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्म ‘किंगडम’ थी। अब फैंस की नजर विजय और रश्मिका की जोड़ी वाली ‘राणाबाली’ पर है, जो 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *