राजनीति

बीजेपी ने घोषित की नितिन नवीन की नई टीम, स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने घोषित की नितिन नवीन की नई टीम, स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां दी हैं। नई टीम में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा नेताओं को जगह मिली है।

पार्टी की ओर से 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे, जबकि शिप्रकाश और सौदान सिंह को सहायक मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यों की बात करें तो राष्ट्रीय टीम में दिल्ली से 10, उत्तर प्रदेश से 8, मध्य प्रदेश से 6, महाराष्ट्र से 5, राजस्थान, उत्तराखंड और गुजरात से 4-4 नेताओं को जगह मिली है। बिहार से 3, जबकि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल और छत्तीसगढ़ से 2-2 नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय मंत्री पद पर कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, अनिल एंटनी, मनोज टिग्गा समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी की नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन के साथ अनुभवी और युवा नेताओं के मिश्रण पर जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *