उत्तराखंड

नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने दिए प्रभावी निर्देश

नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने दिए प्रभावी निर्देश

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में भारी बारिश के कारण उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। परिजनों की सोशल मीडिया पर की गई मदद की अपील का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने परिजनों से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवलदार पंकज के परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है और पंकज की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और खोज अभियान की प्रगति की जानकारी भी लगातार ली जा रही है।

सेना से लेकर SDRF तक जुटी टीमें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए चल रहे अभियान पर लगातार नजर रखी जाए और इसमें हरसंभव तेजी लाई जाए।

तलाश अभियान में सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें जुटी हुई हैं। सभी एजेंसियां मिलकर लापता हवलदार की तलाश कर रही हैं।

पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं हवलदार पंकज

हवलदार पंकज पिथौरागढ़ के निवासी हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने भी उनके परिजनों से बातचीत कर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी तरह की कमी न रहे और परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

सीएम धामी ने कहा कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *