Thursday, September 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

चमोली टनल हादसा: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया निरीक्षण, तीन श्रमिकों की तलाश जारी

चमोली टनल हादसा: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया निरीक्षण, तीन श्रमिकों की तलाश जारी

चमोली: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तीन श्रमिकों की तलाश जारी

टनल हादसे के बाद अब भी तीन श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।

सक्शन पंपों से निकाला जा रहा पानी

बचाव अभियान को तेज करने के लिए टनल में जमा पानी को सक्शन पंपों के जरिए तेजी से बाहर निकाला जा रहा है। पानी की निकासी के बाद रेस्क्यू टीमों को टनल के अंदर आगे बढ़ने और फंसे श्रमिकों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सांसद अनिल बलूनी ने बचाव अभियान में जुटी टीमों से समन्वय बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया। फिलहाल सभी एजेंसियों का पूरा फोकस टनल में फंसे तीनों श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *