ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मैट केली का संन्यास: KKR का हिस्सा रह चुके 39 वर्षीय गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मैट केली का संन्यास: KKR का हिस्सा रह चुके 39 वर्षीय गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलियाई दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैट केली (Matthew Kelly) ने 39 वर्ष की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यद्यपि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक प्रभावी प्रदर्शन किया।
उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोटिल एनरिच नॉर्टजे (Anrich Nortje) के स्थान पर शामिल किया था, हालांकि उन्हें डेब्यू करने का अवसर नहीं मिल सका।
मैट केली का घरेलू क्रिकेट करियर
मैट केली ने घरेलू क्रिकेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट ‘ए’ और टी20) में कुल मिलाकर 274 विकेट चटकाए।
फर्स्ट क्लास करियर:
मैच (पारियां): 59 (103)
विकेट: 180 (औसत: 27.43)
उपलब्धियां: 6 बार 4 विकेट और 8 बार 5 विकेट।
लिस्ट ‘ए’ (One-Day) करियर:
मैच (पारियां): 29 (29)
विकेट: 34 (औसत: 32.76)
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 4/25
टी20 करियर:
मैच (पारियां): 42 (42)
विकेट: 60 (औसत: 20.85)
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 4/25 (3 बार 4 विकेट)
