₹1.45 करोड़ में लॉन्च हुई Mercedes-AMG E 53, 3.8 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100 की रफ्तार
₹1.45 करोड़ में लॉन्च हुई Mercedes-AMG E 53, 3.8 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100 की रफ्तार
लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस सेडान Mercedes-AMG E 53 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे 1.45 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यह दमदार कार स्पोर्टी डिजाइन, प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन और एडवांस्ड फीचर्स से लैस है।
612hp तक की पावर और 280 km/h टॉप स्पीड
Mercedes-AMG E 53 में 3.0-लीटर का प्लग-इन हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 585 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। AMG Dynamic Plus Package के साथ इसकी पावर 612 hp तक बढ़ जाती है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव से लैस यह कार महज 3.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 280 किमी/घंटा है।
स्पोर्टी लुक और हाइटेक फीचर्स
कार के एक्सटीरियर में इल्यूमिनेटेड AMG ग्रिल, 20-इंच अलॉय व्हील्स और बूट-लिड स्पॉइलर दिया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड E-Class से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। केबिन में 14.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 12.3-इंच डिजिटल क्लस्टर, Burmester ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और AMG स्पोर्ट्स सीट्स मिलती हैं।
भारतीय बाजार में Mercedes-AMG E 53 का सीधा मुकाबला BMW M5 और Porsche Panamera जैसी लक्जरी परफॉर्मेंस सेडान से होगा।
