नई पीढ़ी की किआ सेल्टोस दमदार लुक और 28 सुरक्षा फीचर्स के साथ लॉन्च, मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
नई पीढ़ी की किआ सेल्टोस दमदार लुक और 28 सुरक्षा फीचर्स के साथ लॉन्च, मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी किआ (Kia) ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय एसयूवी सेल्टोस (Seltos) की नई पीढ़ी को पहले से अधिक बड़े आकार, आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स के साथ पेश कर दिया है। साल 2019 में पहली बार भारत आई सेल्टोस के इस नए मॉडल को परिवारों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर पूरी तरह अपग्रेड किया गया है।
दमदार एक्सटीरियर और लंबा व्हीलबेस
नई सेल्टोस का बाहरी डिजाइन पहले की तुलना में अधिक मस्कुलर और प्रीमियम नजर आता है। कंपनी ने इसे नए डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया है, जिससे यह पहले से अधिक लंबी, चौड़ी और बड़े व्हीलबेस के साथ आती है।
फ्रंट लुक: इसमें नई फ्रंट ग्रिल, आधुनिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और विशिष्ट डीआरएल (Dating Running Lights) दिए गए हैं।
साइड प्रोफाइल: मजबूत बॉडी लाइन्स, नए अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल्स इसे बेहद खास बनाते हैं।
रियर लुक: पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, नया बंपर, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और दो हिस्सों में खुलने वाला विशाल पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
केबिन में लग्जरी सुविधाएं और बढ़ा स्पेस
लंबे व्हीलबेस की वजह से नई सेल्टोस के अंदर यात्रियों के लिए पहले से कहीं ज्यादा लेगरूम (Legroom) मिलता है। डैशबोर्ड पर इंटीग्रेटेड डिजिटल डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर इंफॉर्मेशन पैनल को एक साथ जोड़ा गया है।
कंफर्ट फीचर्स: वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, 447 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 60:40 अनुपात में मोड़ने वाली रियर सीट्स दी गई हैं।
कनेक्टिविटी: वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 8-स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और ओटीए (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा शामिल है।
टॉप वेरिएंट्स में ADAS और 28 सुरक्षा फीचर्स
किआ ने नई सेल्टोस में दो नए टॉप वेरिएंट्स— जीटीएक्स (ओ) [GTX (O)] और एक्स-लाइन (ओ) [X-Line (O)] शामिल किए हैं। इन वेरिएंट्स में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है, जिसके तहत कुल 28 आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसमें फॉर्वड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट, हेड-अप डिस्प्ले और डैशकैम जैसी तकनीक शामिल हैं।
क्रैश टेस्ट में हासिल की 5-स्टार रेटिंग
सुरक्षा के लिहाज से नई सेल्टोस को पहले से ज्यादा मजबूत स्टील स्ट्रक्चर पर बनाया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिए गए हैं। बड़ी बात यह है कि इस नई एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-सिस्टम (5-Star) सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है, जो इसे अपनी श्रेणी की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनाती है।
