राजनीति

पीएम मोदी के विदेश दौरों से भारत को क्या मिला? बीजेपी ने गिनाए ‘दस कदम, दस का दम’

पीएम मोदी के विदेश दौरों से भारत को क्या मिला? बीजेपी ने गिनाए ‘दस कदम, दस का दम’

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राओं से देश को हुए रणनीतिक और आर्थिक फायदों को रेखांकित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी के दौरों से भारत ने सामरिक, आर्थिक और कूटनीतिक (डिप्लोमेसी) मोर्चे पर बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।

​संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री के इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सेशेल्स के दौरों के साथ-साथ जापान के राष्ट्राध्यक्ष के भारत आगमन के कुल नतीजों को ‘दस कदम, दस का दम’ के रूप में साझा किया।

​पीएम मोदी की यात्राओं के 10 मुख्य परिणाम (‘दस कदम, दस का दम’)

​सामरिक स्थिति की मजबूती: हिंद महासागर से लेकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र तक भारत का रणनीतिक गठबंधन और मजबूत हुआ है। 1 से 3 जुलाई तक के सेशेल्स दौरे से लेकर इंडोनेशिया तक पीएम ने सामरिक, वैचारिक और आर्थिक पकड़ मजबूत की है।

​रक्षा और समुद्री सहयोग: समुद्री सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए इन देशों के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिला है।

​क्रिटिकल मिनिरल्स (महत्वपूर्ण खनिज): भविष्य की तकनीक और उद्योगों के लिए जरूरी क्रिटिकल मिनिरल्स की आपूर्ति को लेकर अहम सहमति बनी है।

​ऊर्जा सुरक्षा (ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम समझौता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सामरिक सहयोग के तहत एक बड़ा समझौता हुआ है। ऑस्ट्रेलिया अब भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गया है, जिसके लिए उसने पहले इनकार कर दिया था।

​आर्थिक और निवेश: इन क्षेत्रों से भारत में बड़े विदेशी निवेश और व्यापारिक अवसरों के रास्ते खुले हैं।

​व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा (न्यूजीलैंड दौरा): प्रधानमंत्री मोदी के हालिया न्यूजीलैंड दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, पर्यटन को बढ़ावा देने और आतंकवाद पर लगाम लगाने को लेकर कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।

​डिजिटल और शिक्षा क्षेत्र: डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) और वैश्विक स्तर पर शिक्षा के आदान-प्रदान को लेकर साझेदारी बढ़ी है।

​सांस्कृतिक और खेल संबंध: सभ्यता-संस्कृति की साझेदारी के साथ-साथ खेल और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव (पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट) में इजाफा हुआ है।

​वैश्विक सम्मान: दौरों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो विशेष सम्मान और शिष्टाचार मिला, उसने वैश्विक पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

​’स्थिर सरकार’ से दुनिया में बढ़ा भारत का भरोसा

​संबित पात्रा ने भारत की राजनीतिक स्थिरता का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक दुनिया में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन भारत में एक स्थिर सरकार और नेतृत्व (पीएम मोदी) निरंतर काम कर रहा है। यह राजनीतिक स्थिरता वैश्विक स्तर पर भारत की साख और दुनिया के भरोसे को मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *