होर्मुज तनाव: ओमान तट पर कमर्शियल जहाज ‘जीएफएस गैलेक्सी’ पर हमला, भारत ने जताई चिंता
होर्मुज तनाव: ओमान तट पर कमर्शियल जहाज ‘जीएफएस गैलेक्सी’ पर हमला, भारत ने जताई चिंता
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज ‘जीएफएस गैलेक्सी’ पर हमला हुआ है। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए हमले की कड़ी निंदा की है और इलाके में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, हमले के समय इस कमर्शियल जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। राहत और बचाव कार्य के तहत अब तक 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक अभी भी लापता है। ओमान में स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का हवाला देकर की ये मांगें:
फ्री नेविगेशन की बहाली: अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से बिना किसी रुकावट के वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही को तुरंत बहाल किया जाए।
सैनिक और नागरिक ठिकानों की सुरक्षा: कमर्शियल शिपिंग और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना पूरी तरह बंद होना चाहिए।
कूटनीतिक समाधान: भारत ने क्षेत्र में तनाव को कम करने और कूटनीतिक बातचीत के जरिए शांति व स्थिरता कायम करने की मांग दोहराई है।
