Prawaas 5.0: Switch Mobility ने पेश की नई इलेक्ट्रिक बस ‘Switch EiV9’, मिलेंगे शानदार फीचर्स
Prawaas 5.0: Switch Mobility ने पेश की नई इलेक्ट्रिक बस ‘Switch EiV9’, मिलेंगे शानदार फीचर्स
नई दिल्ली: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Switch Mobility ने फ्लैगशिप मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट प्रदर्शनी ‘Prawaas 5.0’ में अपनी नई इलेक्ट्रिक बस Switch EiV9 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस बस को विशेष रूप से सिटी ट्रांजिट, कर्मचारी परिवहन (स्टाफ रूट) और स्कूली बच्चों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
आधुनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस
Switch EiV9 को आधुनिक शहरी यातायात की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। हल्के वजन की मजबूत बनावट और आधुनिक इलेक्ट्रिक ड्राइवलाइन तकनीक के कारण यह बस बेहतरीन एनर्जी एफिशिएंसी और कम रनिंग कॉस्ट प्रदान करती है। इसमें ऑपरेटर्स की जरूरत के अनुसार कई बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं।
बस में एक परमानेंट मैग्नेट वेरिएबल रिलक्टेंस (PMVR) मोटर लगी है, जो 213kW की पीक पावर जनरेट करती है। इसके साथ ही इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग और ड्यूल-गन CCS2 फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे बस कम समय में चार्ज होकर लंबे समय तक रूट पर रहने के लिए तैयार हो जाती है।
यात्रियों के आराम का खास ख्याल
लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाने के लिए बस में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं:
बड़ा और हवादार केबिन
आगे और पीछे पूरी तरह से काम करने वाला एयर सस्पेंशन
एर्गोनोमिक सीटिंग और हर यात्री के लिए अलग से USB चार्जिंग पॉइंट
स्टाफ को लाने-ले जाने के लिए पुशबैक सीट का स्पेशल ऑप्शन
सुरक्षा फीचर्स हैं बेहद खास
सुरक्षा के लिहाज से Switch EiV9 में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आग का तुरंत पता लगाने और उसे बुझाने के लिए फायर डिटेक्शन एंड स्प्रेशन सिस्टम (FDSS) दिया गया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा, ड्राइवर की सुविधा और सुरक्षा के लिए न्यूमैटिक सस्पेंशन सीट और डिजिटल OVRM जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
