खेल

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा कदम, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स साइट्स को निर्देश

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा कदम, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स साइट्स को निर्देश

​नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और बिना अनुमति फोटो के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने इस मामले में अभिषेक शर्मा के व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी करने की बात कही है और संबंधित पक्षों को समन जारी किया है।

​अभिषेक शर्मा के वकील ने कोर्ट में एक अतिरिक्त हलफनामा दायर कर उन विशिष्ट URL की जानकारी दी है, जिन्हें अभी हटाया जाना बाकी है। वकील के मुताबिक, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा वाले कुछ पोस्ट और फ्लिपकार्ट व अमेजन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बिना अनुमति के कमर्शियल इस्तेमाल की जा रही तस्वीरें अभी भी लाइव हैं। इस पर मेटा और अमेजन के वकीलों ने कोर्ट को आश्वस्त किया है कि वे आदेश का पालन करते हुए इन विवादित पोस्ट और यूआरएल को तुरंत हटा देंगे।

​ब्रिस्टल में आज चौथे टी20 मैच पर नजरें

​एक तरफ जहां कोर्ट में यह कानूनी लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ मैदान पर भी अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में आज भारत का सामना मेजबान टीम से ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर होगा। सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, जिसमें ओपनर अभिषेक शर्मा की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *