रफ्तार का नया बादशाह: ऑडी ने लॉन्च की अपनी पहली हाइब्रिड सुपरकार ‘Nuvolari’, जानें फीचर्स और कीमत
रफ्तार का नया बादशाह: ऑडी ने लॉन्च की अपनी पहली हाइब्रिड सुपरकार ‘Nuvolari’, जानें फीचर्स और कीमत
नई दिल्ली। लग्जरी और सुपरकार बनाने वाली मशहूर कंपनी ऑडी (Audi) ने ऑटोमोबाइल जगत में तहलका मचाते हुए अपनी पहली हाइब्रिड सुपरकार Audi Nuvolari को लॉन्च कर दिया है। यह कार कंपनी के इतिहास की अब तक की सबसे तेज और सबसे पावरफुल कार है। ऑडी ने इस सुपरकार को बेहद खास और एक्सक्लूसिव रखने के लिए घोषणा की है कि दुनिया भर में इसकी सिर्फ 499 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएंगी। आइए जानते हैं ऑडी की इस नई रफ्तार की मशीन के बेहतरीन फीचर्स, दमदार इंजन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
इंजन और बेमिसाल परफॉर्मेंस
Audi Nuvolari में एक बेहद एडवांस और हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह पूरा सिस्टम मिलकर कुल 1,001PS की बेकाबू पावर (736KW) जनरेट करता है। कार के दिल की बात करें तो इसमें 4.0 लीटर का V8 बिटुर्बो इंजन लगा है, जो अकेले ही 800hp की पावर और 730nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह दमदार इंजन 10,000rpm की अधिकतम सीमा तक जा सकता है। हाइब्रिड तकनीक को पूरा करने के लिए इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जिनमें से दो मोटर्स आगे वाले एक्सल पर और तीसरी मोटर इंजन व ट्रांसमिशन के बीच फिट की गई है।
बैटरी और हवा से बातें करती रफ्तार
इस हाइब्रिड सुपरकार में 7.3kWh की क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। रफ्तार के मामले में यह कार पलक झपकते ही गायब हो जाती है। यह कार सिर्फ 2.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा और महज 6.8 सेकंड में 200 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा से भी ज्यादा है।
क्वाट्रो प्रेडिक्टिव राइड और ड्राइविंग मोड्स
ऑडी ने इस कार में सुरक्षा और कंट्रोल के लिए ‘Quattro Predictive Ride’ नाम की नई तकनीक शामिल की है। इसके एडवांस सेंसर्स कार के मुड़ने (कॉर्नरिंग), स्पीड और सड़क पर ग्रिप पर लगातार पैनी नजर रखते हैं। अगर किसी मोड़ पर कार की ग्रिप कम होने लगती है, तो यह सिस्टम खुद-ब-खुद पहियों की पावर और ब्रेक को री-एडजस्ट कर संभाल लेता है।
स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए रोटरी बटन से ड्राइवर इसके 4 मुख्य ड्राइविंग मोड्स को चुन सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
E-Hybrid
Balanced
Dynamic
Dynamic+
इसके अलावा, रफ्तार के शौकीनों के लिए रेस ट्रैक पर इस्तेमाल करने हेतु एक विशेष Track Mode भी दिया गया है।
कार्बन फाइबर डिजाइन और फार्मूला 1 तकनीक
कार के वजन को कम रखने और इसे बेहद मजबूत बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर में ‘ऑडी स्पेस फ्रेम’ तकनीक के साथ बड़े पैमाने पर कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। ऑडी की इतिहास में पहली बार किसी प्रोडक्शन कार में फॉर्ज्ड सेंटर-लॉक व्हील्स (Forged center-lock wheels) दिए गए हैं।
इस कार की एयरोडायनामिक्स (हवा का बहाव) को बेहतर बनाने के लिए बकायदा फार्मूला 1 (F1) ड्राइवरों की मदद ली गई है। कार में एक खास S-Duct और पीछे की तरफ एक ऑटोमैटिक विंग दिया गया है, जो तेज रफ्तार में भी कार को जमीन से चिपकाए रखता है और 400 किलोग्राम से ज्यादा का डाउनफोर्स पैदा करता है। इसमें F1 कारों की तरह एक DRS (ड्रैग रिडक्शन सिस्टम) बटन भी दिया गया है।
ब्रेकिंग सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर
इतनी तेज रफ्तार कार को तुरंत रोकने के लिए इसमें ‘Audi Ceramic Pro’ ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके आगे के पहियों में 10-पिस्टन और पीछे के पहियों में 4-पिस्टन वाले ब्रेक कैलीपर्स लगाए गए हैं, जो कार्बन स्ट्रक्चर वाली डिस्क के साथ मिलकर काम करते हैं और कार को पल भर में रोक देते हैं।
बात करें इसके केबिन की, तो इंटीरियर को पूरी तरह से ड्राइवर के कंफर्ट और रेसिंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें कार्बन फाइबर से बनी बेहद हल्की रेसिंग सीट्स दी गई हैं और पूरे इंटीरियर को एक स्पोर्टी लुक देने के लिए दो आकर्षक रंगों (ड्यूल-टोन) में बांटा गया है।
