देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान: 6 अक्टूबर को मतदान और 9 को आएँगे नतीजे; चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान: 6 अक्टूबर को मतदान और 9 को आएँगे नतीजे; चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली: चुनाव आयोग (ECI) ने देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इनमें 5 विधानसभा सीटें और 1 लोकसभा सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर 2026 को की जाएगी। संबंधित जिलों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
1. इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
लोकसभा सीट (1): नौगांव (असम)
विधानसभा सीटें (5):
मदुरंतकम (तमिलनाडु)
धारापुरम (तमिलनाडु)
थट्टांचावडी (पुडुचेरी)
रेजीनगर (पश्चिम बंगाल)
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)
2. उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जाँच: 17 सितंबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
मतदान (Voting): 06 अक्तूबर 2026
मतगणना (Counting): 09 अक्तूबर 2026
चुनाव प्रक्रिया समाप्ति: 11 अक्टूबर 2026
3. क्यों खाली हुईं ये सीटें?
यह उपचुनाव संबंधित सांसदों और विधायकों के इस्तीफे के कारण कराए जा रहे हैं:
असम: नौगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।
तमिलनाडु: मदुरंतकम से विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था।
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी और रेजीनगर से हुमायूं कबीर ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था।
पुडुचेरी: थट्टनचावडी विधानसभा सीट से विधायक एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी।
