मनोरंजन

Ek Din: वैलेंटाइन डे पर ‘एक दिन’ का नया पोस्टर रिलीज, जुनैद खान- साई पल्लवी की कैमिस्ट्री ने जीता दिल

वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड में रोमांस की बहार छा गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ का एक नया रोमांटिक पोस्टर जारी किया है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

पोस्टर में जुनैद और साई एक शांत सुपरमार्केट में आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं। साई पल्लवी के हाथ में एक मफिन है, जिस पर मोमबत्ती जल रही है, जैसे वो जुनैद को सरप्राइज दे रही हों। दोनों की नजरें एक-दूसरे में खोई हुई हैं, और विंटर वाली कोजी फीलिंग के साथ यह सीन बेहद प्यारा और इमोशनल लग रहा है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन दिया है: “All it takes is Ek Din ✨️ Teaser out now. Watch #EkDin only in theatres on 1st May 2026.”

फिल्म ‘एक दिन’ आमिर खान के बेटे जुनैद खान की तीसरी प्रमुख भूमिका वाली प्रोजेक्ट है, जबकि दक्षिण भारतीय स्टार साई पल्लवी के लिए यह बॉलीवुड डेब्यू होगा। निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि लेखन स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा का है। प्रोड्यूसर में आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित शामिल हैं। म्यूजिक राम संपत ने कंपोज किया है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

यह फिल्म एक सादगी भरी, जादुई प्रेम कहानी है, जो रिश्तों की कोमलता और भावनाओं को सेलिब्रेट करती है। टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। अब वैलेंटाइन डे पर यह नया पोस्टर फैंस के लिए परफेक्ट गिफ्ट साबित हो रहा है।

‘एक दिन’ 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फैंस इस रोमांटिक ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और यह पोस्टर रिलीज के साथ फिल्म की उम्मीदों को और बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *