दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच में निलक्षिका सिल्वा को आउट कर दीप्ति ने महिला टी20इंटरनेशनल में 152 विकेट पूरे कर लिए। इससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट (151 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का ताज अपने नाम किया।
यह मुकाम दीप्ति ने 133 मैचों में हासिल किया, जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 6.12 रहा। मैच में दीप्ति ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। भारत ने यह मैच 15 रनों से जीतकर सीरीज 5-0 से अपने नाम की। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने 175 रन बनाए, जिसका श्रीलंका 160/7 तक ही पहुंच सकी।
दीप्ति के अन्य रिकॉर्ड्स
पुरुष-महिला दोनों में पहली खिलाड़ी जो टी20इंटरनेशनल में 1000+ रन और 150+ विकेट ले चुकी हैं।
महिला क्रिकेट में ODI और T20I दोनों में 150+ विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 334 विकेट (टेस्ट 20, ODI 162, T20I 152) – झूलन गोस्वामी (355) के बाद तीसरे नंबर पर।
ICC रैंकिंग में दीप्ति टी20 गेंदबाजी में नंबर-1 हैं। इस उपलब्धि पर BCCI और फैंस ने बधाई दी। नए साल से पहले भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यह शानदार तोहफा!
