रोल्स-रॉयस का मेगा प्लान: अमेरिका-जर्मनी के बाद भारत बनेगा तीसरा ‘होम मार्केट’
रोल्स-रॉयस का मेगा प्लान: अमेरिका-जर्मनी के बाद भारत बनेगा तीसरा ‘होम मार्केट’
नई दिल्ली, 31 दिसंबर 2025: ब्रिटिश एयरो-इंजन दिग्गज रोल्स-रॉयस ने भारत को अपना तीसरा ‘होम मार्केट’ बनाने का बड़ा ऐलान किया है। यूके के बाद अमेरिका और जर्मनी की तर्ज पर भारत में भारी निवेश की योजना है। कंपनी के इंडिया हेड साशी मुकुंदन ने कहा कि यह निवेश इतना बड़ा होगा कि सब नोटिस करेंगे। फोकस डिफेंस, जेट इंजन, नेवल प्रोपल्शन और लैंड सिस्टम्स पर रहेगा।
प्राथमिकता भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन एयरो इंजन डेवलप करना है। मुकुंदन ने कहा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और जॉइंट IP ओनरशिप के साथ डिजाइन वर्क भारत में ही होगा। इससे नेवल मरीन इंजन भी बन सकेंगे। कंपनी दो PSU के साथ MoU साइन करेगी – एक अर्जुन टैंक और दूसरा फ्यूचर कॉम्बैट व्हीकल्स के इंजन्स के लिए।
यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत को बूस्ट देगा। रोल्स-रॉयस भारत में सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च हब बनाना चाहती है। CEO तुफान एर्गिनबिल्गिक ने पहले PM मोदी से कहा था कि भारत कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ के लिए क्रिटिकल है। नए साल में डिफेंस सेक्टर को बड़ा तोहफा!
