राष्ट्रीय

उदयपुर शर्मनाक वारदात: IT मैनेजर से चलती कार में गैंगरेप, CEO सहित तीन गिरफ्तार; डैशकैम ने खोली पोल

उदयपुर शर्मनाक वारदात: IT मैनेजर से चलती कार में गैंगरेप, CEO सहित तीन गिरफ्तार; डैशकैम ने खोली पोल

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिला कर रख दिया है। एक निजी IT कंपनी की महिला मैनेजर ने अपनी ही कंपनी के CEO जीतेश सिसोदिया, महिला एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा सिरोही और उनके पति गौरव सिरोही पर चलती कार में गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 20 दिसंबर की है, जब CEO जीतेश सिसोदिया ने अपना बर्थडे और न्यू ईयर सेलिब्रेशन एक होटल में आयोजित किया था। पीड़िता भी पार्टी में शामिल हुईं। रात करीब 1:30 बजे तक पार्टी चलती रही, जहां शराब और डांस का माहौल था। पीड़िता ने ज्यादा शराब पीने के बाद अस्वस्थ महसूस किया, तो महिला एग्जीक्यूटिव शिल्पा ने उन्हें घर छोड़ने का ऑफर दिया। कार में CEO जीतेश, शिल्पा और उनका पति गौरव पहले से मौजूद थे।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, कार में बैठते ही उन्हें नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे वे बेहोश हो गईं। होश आने पर उन्हें पता चला कि CEO और गौरव ने उनके साथ दुष्कर्म किया, जबकि शिल्पा कार में मौजूद थी। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। सुबह करीब 5 बजे उन्हें घर के पास छोड़ा गया। होश में आने पर पीड़िता को अपने प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटें मिलीं, साथ ही उनकी ईयररिंग, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे।

ट्रॉमा और डर के कारण तीन दिन बाद 23 दिसंबर को पीड़िता ने सुकेर थाने में केस दर्ज कराया। मेडिकल जांच में चोटों की पुष्टि हुई, जो गैंगरेप के आरोपों को सपोर्ट करती है। सबसे अहम सबूत कार का डैशकैम फुटेज है, जिसमें पूरी वारदात के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड हुए हैं। उदयपुर SP योगेश गोयल ने कहा कि जांच अतिरिक्त SP मधुरी वर्मा को सौंपी गई है और सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है।

यह मामला कॉर्पोरेट कल्चर में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। आरोपी CEO की कंपनी खुद को ‘वुमन फ्रेंडली’ रेटिंग देती थी, जो अब व्यंग्य लग रहा है। समाज में गुस्सा है और जल्द न्याय की मांग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *