राजनीति

हिजाब विवाद में गिरिराज सिंह का नीतीश कुमार को खुला समर्थन: ‘चेहरा दिखाने से डर क्यों?’

हिजाब विवाद में गिरिराज सिंह का नीतीश कुमार को खुला समर्थन: ‘चेहरा दिखाने से डर क्यों?’

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सरकारी कार्यक्रम में मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब हटाने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। इस विवाद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खुलकर नीतीश कुमार के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने कोई गलत काम नहीं किया। इसमें क्या गलत है? अगर कोई नियुक्ति पत्र लेने आया है, तो अपना चेहरा दिखाने से क्यों डरना चाहिए?”

गिरिराज सिंह ने आगे तर्क दिया कि भारत में कानून का राज चलता है, यह कोई इस्लामिक देश नहीं। उन्होंने उदाहरण देते हुए पूछा, “वोट देने जाते समय या एयरपोर्ट पर चेहरा नहीं दिखाते क्या?” केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने इसे गार्जियन की तरह स्नेह बताते हुए विपक्ष पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया।

विवाद की शुरुआत: 15 दिसंबर 2025 को पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हाथ से हटा दिया। वीडियो में सीएम पहले पत्र देते हैं, फिर हिजाब की ओर इशारा कर पूछते हैं और खुद हटा देते हैं। विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस ने इसे महिलाओं की गरिमा पर हमला बताकर नीतीश की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए।

जदयू के मुस्लिम मंत्री जमा खान ने भी सीएम का बचाव किया, इसे प्यार और स्नेह बताया। हालांकि, मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी, जिसे गिरिराज ने कायरता करार दिया।

यह घटना महिलाओं की स्वतंत्रता, धार्मिक अधिकार और सार्वजनिक मर्यादा की बहस छेड़ दी है। विपक्ष इसे महिलाओं का अपमान बता रहा है, जबकि समर्थक रूढ़ियों से मुक्ति का प्रतीक। विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *