मनोरंजन

‘द राजा साब’ इवेंट में बेकाबू भीड़: निधि अग्रवाल फंसीं धक्का-मुक्की में, गुस्से में दिखीं परेशान

‘द राजा साब’ इवेंट में बेकाबू भीड़: निधि अग्रवाल फंसीं धक्का-मुक्की में, गुस्से में दिखीं परेशान

हैदराबाद: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस निधि अग्रवाल प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ के गाने ‘सहना सहना’ के लॉन्च इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। 17 दिसंबर 2025 को हैदराबाद के लुलु मॉल में आयोजित इस इवेंट में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ और निधि बाहर निकलीं, बेकाबू भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निधि बुरी तरह फंसती और धक्का-मुक्की झेलती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि निधि अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ कार तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन लोग सेल्फी और फोटो के चक्कर में इतने करीब आ गए कि हालात अफरा-तफरी जैसे हो गए। एक्ट्रेस को धकेला जा रहा था, वो अपनी दुपट्टा संभालते हुए आगे बढ़ने की जद्दोजहद करती दिखीं। गुस्से और परेशानी में वो चिल्लाती भी नजर आईं। बड़ी मुश्किल से सिक्योरिटी गार्ड्स ने रास्ता बनाया और निधि कार में बैठीं, लेकिन कार में बैठते ही वो काफी डरी-सहमी और गुस्से में लग रही थीं।

इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। कई ने इसे ‘शर्मनाक’ और ‘डरावना’ बताया। सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने गुस्से में लिखा, “पुरुषों की भीड़ का व्यवहार भेड़ियों से भी बुरा था।” पुलिस ने बताया कि इवेंट मैनेजर्स ने अनुमति नहीं ली थी, इसलिए पर्याप्त सिक्योरिटी नहीं थी। यूजर्स ने क्राउड मैनेजमेंट पर सवाल उठाए और कहा कि सेलेब्रिटीज की पर्सनल स्पेस का सम्मान जरूरी है।

फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी, जिसमें प्रभास के साथ निधि लीड रोल में हैं। इस घटना ने एक बार फिर सेलेब्स की सेफ्टी पर बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *