अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में 6 साल बाद ट्रंप-जिनपिंग की ऐतिहासिक मुलाकात, ट्रेड वॉर में नरमी  

ट्रंप-जिनपिंग की बैठक: किन प्रस्तावों पर बनी बात?

दक्षिण कोरिया में 6 साल बाद ऐतिहासिक मुलाकात, ट्रेड वॉर में नरमी  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की छह साल बाद दक्षिण कोरिया के बुसान में हुई मुलाकात ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी। APEC समिट के साइडलाइंस पर करीब दो घंटे चली इस ‘अद्भुत’ बैठक को ट्रंप ने ’12 में से 12′ बताया। ट्रंप ने एयर फोर्स वन से कहा, “हमने लगभग सब पर सहमति बना ली। यह शानदार सफलता है!”

मुख्य प्रस्ताव जिन पर बनी बात:

1. टैरिफ में 10% कटौती: चीन पर अमेरिकी टैरिफ 57% से घटकर 47%। फेंटेनाइल से जुड़े टैरिफ 10% पर सेट। 1 नवंबर से 100% टैरिफ की धमकी टाली।

2. रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति: चीन ने दुर्लभ मिट्टियों पर निर्यात प्रतिबंध हटाए। अगले साल तक अमेरिका को ‘खुलकर’ सप्लाई का वादा।

3. अमेरिकी सोयाबीन खरीद: चीन ने तुरंत सोयाबीन खरीद शुरू करने पर सहमत। किसानों को राहत।

4. फेंटेनाइल पर सख्ती: चीन ने अवैध फेंटेनाइल व्यापार रोकने का आश्वासन। ट्रंप की प्राथमिकता।

5. ऊर्जा व अन्य डील: अमेरिकी LNG (अलास्का पाइपलाइन) खरीद शुरू। Nvidia चिप कंट्रोल पर बात। TikTok डील फाइनल।

भविष्य की रूपरेखा: ट्रंप अप्रैल में चीन जाएंगे, जिनपिंग अमेरिका आएंगे। दोनों ने ‘साझेदार’ बनने पर जोर। जिनपिंग बोले, “ट्रंप शांति चाहते हैं।” लेकिन विशेषज्ञ सतर्क: तकनीक व सुरक्षा विवाद बाकी।

बाजारों का रिएक्शन: डील से शेयर बाजार चढ़े। भारत के निर्यातकों को फायदा। ट्रंप का ‘आर्ट ऑफ डील’ फिर चला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *