चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों के नाम
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी की तरफ से पहली लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है, उसमें सामान्य और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं. सूची में चंपारण, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और मधुबनी जैसे जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं.
घोषित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:-
रंजीत सिंह – गोविन्दगंज, चंपारण
जयप्रकाश सिंह – रघुनाथपुर, सिवान
रामायण सिंह – दरौली, सिवान
मुन्ना कुमार – रसूलपुर, सारण (अनुसूचित जाति)
वीणा देवी – राजापाकर, वैशाली (अनुसूचित जाति)
रामबालक सिंह – विभूतिपुर, समस्तीपुर
नीलम देवी – मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर
अमरनाथ राम – रोसड़ा, समस्तीपुर (अनुसूचित जाति)
राहुल सिंह – जमालपुर, मुंगेर
अजय कुमार – नाथनगर, भागलपुर
राजेश सिंह – बलरामपुर, कटिहार
रवि कुमार – कृष्णागंज, पूर्णिया
अरुण – खजौली, मधुबनी
अरुण – ओराई, आंध्रप्रदेश
बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट पर फोकस
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने इस सूची को शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार घोषित बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ” बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट ” के सपनों को साकार करने के लिए और बिहार के सर्वांगीण विकास में आप अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. आपके समर्पण, जनता के समर्थन से बिहार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत निश्चित है.
जदयू की भी पहली लिस्ट हो चुकी जारी
इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं. सूची के मुताबिक, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा से कविता साहा, सिंघेश्वर से रमेश ऋषिदेव, और सोनबरसा से रत्नेश सदा को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर नालंदा से टिकट थमाया गया है, तो अनन्त सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में होंगे.
