पाकिस्तान ने एशिया कप फाइनल में मारी एंट्री, बांग्लादेश का सपना टूटा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को एशिया कप 2025 के 17वें मुकाबले में बांग्लादेश को 11 रनों से हराया। पाकिस्तान ने सुपर फोर में दूसरा मैच जीतकर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए, इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से शमीम हुसैन ने सर्वाधिक रन (30) बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ ने 3-3 विकेट लिए।
136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहले ओवर में झटका लगा। इमॉन खाता नहीं खोल सके। अफरीदी को पहली सफलता मिली। तौहीद 10 गेंद में 5 रन बनाकर अफरीदी का शिकार बने। हारिस राउफ ने सैफ हसन को पवेलियन भेजा। सैफ ने 15 गेंद में 18 रन बनाए। मेहदी हसन 10 गेंद में 11 रन ही बना सके। नुरूल हसन ने 21 गेंद में 16 रन बनाए। कप्तान जाकिर अली 5 रन ही बना सके। शमीम हुसैन 25 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तंजीम साकिब 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान का विकेट गंवाया। फरहान 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। सईम अयूब एक बार फिर खाता नहीं खोल सके। फखर जमां 20 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। हुसैन तलत 7 गेंद में तीन रन ही बना सके।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली 23 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहीन अफरीदी ने 19 और मोहम्मद हारिस 31 रन बनाकर आउट हुए। नवाज ने 15 गेंद में 25 रन की दमदार पारी खेली। फहीम 9 गेंद में 14 और हारिस तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। बंगलादेश के लिए तस्कीन अहमद ने तीन विकेट लिये। मेहदी हसन और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले।
Bangladesh Score: 124/9 (20)
Pakistan Score: 135/8 (20)
