Google का बड़ा ऐलान: अब स्मार्ट टीवी में भी मिलेगा Gemini AI का सपोर्ट, देखें कैसे बदलेगा आपका व्यूइंग एक्सपीरियंस
Google का बड़ा ऐलान: अब स्मार्ट टीवी में भी मिलेगा Gemini AI का सपोर्ट, देखें कैसे बदलेगा आपका व्यूइंग एक्सपीरियंस
गूगल ने एक रोमांचक अपडेट के साथ अपने यूजर्स को सरप्राइज दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब स्मार्ट टीवी पर भी इसका एडवांस्ड AI असिस्टेंट Gemini का सपोर्ट मिलेगा। यह फीचर Google TV प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हो चुका है, जो यूजर्स को कन्वर्सेशनल AI के जरिए कंटेंट सर्च, स्मार्ट होम कंट्रोल और लर्निंग को आसान बनाएगा। TCL के QM9K सीरीज टीवी पर यह फीचर आज से उपलब्ध है, और जल्द ही अन्य डिवाइसेज पर भी रोलआउट होगा।
गूगल टीवी की हेड शालिनी गोविल-पाई ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “टीवी घर का दिल है, जहां हम इकट्ठा होते हैं, हंसते-खेलते हैं। Gemini के साथ अब यह और भी इंटरएक्टिव हो गया है।” यह अपडेट CES 2025 में टीज किया गया था, और अब रियलिटी बन चुका है। Gemini न सिर्फ टीवी शोज की सिफारिश करेगा, बल्कि फ्री-फ्लोइंग चैट की तरह काम करेगा, जहां आप फॉलो-अप क्वेश्चन पूछ सकेंगे।
Gemini on Google TV: प्रमुख फीचर्स
– कंटेंट डिस्कवरी: “नया हॉस्पिटल ड्रामा कौन सा है जो सबकी जुबान पर है?” जैसे वाक्य कहकर शोज खोजें। फैमिली मेंबर्स की पसंद के आधार पर सुझाव दें, या पुराने एपिसोड का रीकैप मंगवाएं।
– स्मार्ट होम इंटीग्रेशन: लाइट्स ऑन-ऑफ करें, थर्मोस्टेट कंट्रोल करें, या सिक्योरिटी कैमरा चेक करें। प्रेजेंस सेंसर से टीवी ऑटोमैटिक वेक-अप होगा और पर्सनलाइज्ड इंफो जैसे वेदर, कैलेंडर दिखाएगा।
– लर्निंग और एंटरटेनमेंट: “सोलर सिस्टम को पहले क्लास के बच्चे को समझाओ” जैसे क्वेश्चन पर जवाब देगा, साथ में यूट्यूब वीडियोज के साथ। किचन में रेसिपी सुझाव या होमवर्क हेल्प भी।
– वॉइस एक्टिवेशन: “हे गूगल” कहें या रिमोट का माइक बटन दबाएं। पुराने Google Assistant फंक्शन्स भी बरकरार रहेंगे।
उपलब्धता और डिवाइसेज
Gemini for Google TV सबसे पहले TCL QM9K सीरीज पर लॉन्च हो चुका है, जो आज से मार्केट में उपलब्ध है। यह फीचर US और कनाडा में इंग्लिश में उपलब्ध है, और फ्रेंच कनाडा में सपोर्टेड है। जल्द ही रोलआउट होगा:
– Google TV Streamer 4K
– Walmart Onn 4K Pro
– Hisense U7, U8, UX 2025 मॉडल्स
– TCL QM7K, QM8K, X11K 2025 मॉडल्स
गूगल ने कहा कि पुराने Google TV मॉडल्स (माइक वाले रिमोट के साथ) को भी अपडेट मिलेगा, लेकिन सभी को नहीं। माइक्रोसॉफ्ट के Copilot को Samsung TVs पर लाने की घोषणा के बाद यह गूगल का काउंटर मूव है।
यह अपडेट 300 मिलियन से ज्यादा एक्टिव डिवाइसेज को टारगेट करेगा, जो स्मार्ट होम को और इंटेलिजेंट बनाएगा। अगर आपके पास Google TV है, तो सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें। क्या आपका टीवी Gemini को सपोर्ट करेगा? कमेंट्स में बताएं!
