उत्तराखंड

उत्तराखंड में IFS अधिकारियों के बंपर तबादले: कई अधिकारियों का नया स्थानांतरण, वन विभाग में बड़ा फेरबदल

उत्तराखंड में IFS अधिकारियों के बंपर तबादले: कई अधिकारियों का नया स्थानांतरण, वन विभाग में बड़ा फेरबदल

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के लिए बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया है। वन एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव ने कई IFS अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की, जो राज्य के वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और पर्यावरण नीतियों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। यह तबादला वन विभाग में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट्स के लिए ताजा नेतृत्व प्रदान करने के लिए किया गया है।

सरकार के अनुसार, ये तबादले वन क्षेत्रों में हो रही अतिक्रमण, अवैध कटाई और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आवश्यक हैं।

तबादला सूची (Transfer List): 

👉राज्य के प्रमुख वन संरक्षक हॉफ HOFF समीर सिन्हा कैंपा की जिम्मेदारी भी साथ साथ देखते रहेंगे।

👉रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है।

👉उत्तराखंड वन विकास निगम में नीना ग्रेवाल को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया।

👉एसपी सुबुद्धि को अब प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई.

👉अपर सचिव कहकशां नसीम को बदला गया है। उत्तराखंड शासन में तैनात अपर सचिव कहकशां नसीम को बदला गया है, उनकी जगह कल्याणी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल कहकशां नसीम अपर सचिव वन के अलावा यमुना सर्कल भी देख रही हैं, लेकिन अब इन दोनों ही जिम्मेदारियों को कल्याणी देखेंगी। वहीं कहकशां नसीम को अब प्रतिनियुक्ति पर जलागम भेजा गया है।

👉सुशांत पटनायक को वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

👉तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक और निर्देशक वन प्रशिक्षण पद से हटाया गया, इसकी जगह उन्हें मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी दी गई है।

👉आईएफएस संजीव चतुर्वेदी से कार्य योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई उन्हें मुख्य वन संरक्षक, निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी दी गई।

👉धीरज पांडे को गढ़वाल का चीफ बनाया गया है।

👉 नीतीश मणि त्रिपाठी को CF के रूप में साउथ सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है,नीतीश मणि अब तक जैव विविधता में तैनात थे।

👉दूसरी तरफ साउथ सर्किल में CF के रूप में जिम्मेदारी देख रहे टीआर बीजू लाल को अब सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड में भेजा गया है।

👉पंकज कुमार को वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई। उनसे निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

👉चंद्रशेखर जोशी को प्रभारी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है. अब तक वह नैनीताल डीएफओ के तौर पर काम कर रहे थे।

👉आकाश गंगवार को नैनीताल डीएफओ बनाया गया।

👉हालांकि DFO हरिद्वार वैभव कुमार को हरिद्वार से चकराता भेजा गया है, जबकि गढ़वाल की जिम्मेदारी DFO के तौर पर देख रहे

👉स्वप्निल को हरिद्वार डीएफओ भेजा गया है।

👉दिगांथ नायक को डीएफओ नरेंद्र नगर की जिम्मेदारी दी गई।

👉जीवन मोहन को नरेंद्र नगर से हटाते हुए लैंसडाउन में डीएफओ बनाया गया।

👉अभिमन्यु को चकराता से हटाकर गढ़वाल में डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई।

👉सर्वेश कुमार को केदारनाथ का डीएफओ बनाया गया है।

👉ध्रुव सिंह मार्तोलिया को रामनगर डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई है।

👉तरुण एस को कालागढ़ का डीएफओ बनाया गया. राहुल मिश्रा से यह जिम्मेदारी वापस ली गई है।

👉महातिम यादव को उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व से हटाकर अब उपवन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की जिम्मेदारी दी गई है।

👉आदित्य रन को बागेश्वर का डीएफ को बनाया गया है।

👉रजत सुमन को रुद्रप्रयाग का डीएफ को बनाया गया।

👉प्रणाली रमेश को उपवन संरक्षक वन संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।

👉नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका भेजा गया है।

ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

उत्तराखंड में वन क्षेत्र 45% से अधिक होने के कारण IFS अधिकारियों की भूमिका अहम है। ये तबादले पर्यावरण संरक्षण अभियानों को गति देंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *