मनोरंजन

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ का जलवा, रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर तक ने जीते बड़े अवॉर्ड; OTT में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ छाई

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ का जलवा, रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर तक ने जीते बड़े अवॉर्ड; OTT में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ छाई

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स के 26वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। अवॉर्ड्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेताओं के नाम साझा किए गए। इस बार आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ ने कई प्रमुख श्रेणियों में अवॉर्ड जीतकर अपना दबदबा कायम किया।

वहीं, ‘सैयारा’ और ‘छावा’ ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए। डिजिटल सीरीज की श्रेणी में आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं IIFA 2026 के विजेताओं की पूरी सूची।

लोकप्रिय श्रेणियां

बेस्ट फिल्म: ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर – ‘धुरंधर’

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म: 20th सेंचुरी स्टूडियोज, जॉन लैंडौ और जेम्स कैमरून – ‘अवतार: फायर एंड ऐश’

बेस्ट निर्देशक: आदित्य धर – ‘धुरंधर’

बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): अनीता पड्डा – ‘सैयारा’

बेस्ट एक्टर (लीड रोल): रणवीर सिंह – ‘धुरंधर’

बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): हुमा कुरैशी – ‘जॉली एलएलबी 3’

बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): संजय दत्त – ‘धुरंधर’

नकारात्मक भूमिका में बेस्ट एक्टर: अक्षय खन्ना – ‘धुरंधर’

बेस्ट संगीत निर्देशन: शाश्वत सचदेव – ‘धुरंधर’

बेस्ट कहानी (ओरिजिनल): आदित्य धर – ‘धुरंधर’

बेस्ट कहानी (रूपांतरित): बशारत पीर, सुमित रॉय और नीरज घेवान – ‘होमबाउंड’

बेस्ट गीत: इरशाद कामिल – ‘सैयारा’

बेस्ट पार्श्व गायक (पुरुष): फहीम अब्दुल्ला – ‘सैयारा’

बेस्ट पार्श्व गायिका (महिला): श्रेया घोषाल – ‘सैयारा (रीप्राइज – महिला)’

टेक्निकल कैटेगरी

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: विकाश नौलखा – ‘धुरंधर’

बेस्ट पटकथा: आदित्य धर – ‘धुरंधर’

बेस्ट संवाद: आदित्य धर – ‘धुरंधर’

बेस्ट संपादन: शिवकुमार वी. पणिक्कर – ‘धुरंधर’

बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को लेस्ली मार्टिस – ‘आवां जावन’, ‘वॉर 2’

बेस्ट ध्वनि डिजाइन: बिश्वदीप चटर्जी – ‘धुरंधर’

बेस्ट साउंड मिक्सिंग: आलोक डे – ‘छावा’

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: ए. आर. रहमान – ‘छावा’

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: असेंबलेज एंटरटेनमेंट और रीडिफाइन – ‘छावा’

डेब्यू कैटेगरी

बेस्ट फीमेल डेब्यू: राशा थडानी – ‘आजाद’

बेस्ट मेल डेब्यू: अहान पांडे – ‘सैयारा’

डिजिटल फिल्म कैटेगरी

बेस्ट पिक्चर: ‘बाराओरिजिनला’

बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल): ‘बाराओरिजिनला’

बेस्ट डायरेक्शन: करण तेजपाल – ‘स्टोलन’

बेस्ट परफॉर्मेंस (लीड रोल – पुरुष): अभिषेक बनर्जी – ‘स्टोलन’

बेस्ट परफॉर्मेंस (लीड रोल – महिला): सान्या मल्होत्रा – ‘मिसेज’

बेस्ट परफॉर्मेंस (सपोर्टिंग रोल – महिला): मोनिका पंवार – ‘निशांची 2’

बेस्ट परफॉर्मेंस (सपोर्टिंग रोल – पुरुष): अविनाश तिवारी – ‘द मेहता बॉयज’

डिजिटल सीरीज श्रेणी

बेस्ट सीरीज: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

बेस्ट निर्देशन: आर्यन खान – ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

बेस्ट परफॉर्मेंस (सपोर्टिंग रोल – महिला): अन्या सिंह – ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

बेस्ट परफॉर्मेंस (सपोर्टिंग रोल – पुरुष): राघव जुयाल – ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

बेस्ट परफॉर्मेंस (लीड रोल – पुरुष): जयदीप अहलावत – ‘पाताल लोक 2’

बेस्ट परफॉर्मेंस (लीड रोल – महिला): तिलोत्तमा शोम – ‘पाताल लोक 2’

बेस्ट ओरिजिनल कहानी: ‘पाताल लोक 2’

बेस्ट डॉक्यूसीरीज/डॉक्यूफिल्म: नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया एलएलपी, राकेश रोशन और शशि रंजन – ‘द रोशन’

बेस्ट रियलिटी/नॉन-स्क्रिप्टेड: बीबीसी स्टूडियोज, ऑल3मीडिया और प्राइम वीडियो – ‘द ट्रेटर्स’

बेस्ट टाइटल ट्रैक: उज्ज्वल गुप्ता – ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

इस बार IIFA अवॉर्ड्स में ‘धुरंधर’ ने लोकप्रिय और तकनीकी, दोनों श्रेणियों में कई बड़े पुरस्कार हासिल किए। वहीं ‘सैयारा’ और ‘छावा’ ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। डिजिटल प्लेटफॉर्म की श्रेणियों में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘पाताल लोक 2’ को मिली सफलता ने समारोह को और खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *