मनोरंजन

शिखर धवन के स्वागत में भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- ‘Why fear, when I have Shikhar’

शिखर धवन के स्वागत में भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- ‘Why fear, when I have Shikhar’

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा जल्द ही वेब रियलिटी गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में बतौर होस्ट नजर आएंगे। शो में कई जाने-माने क्रिकेटर और अन्य सितारे भी हिस्सा लेते दिखेंगे। आगामी एपिसोड में रोहित शर्मा ने अपने पुराने दोस्त और पूर्व ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन का खास अंदाज में स्वागत किया।

शिखर के आने से पहले रोहित ने बांधा समां

एपिसोड की शुरुआत में रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सभी लोग बगीचे में खिले फूलों की तरह फ्रेश लग रहे हैं और वह खुद भी आज कुछ ज्यादा फ्रेश महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनका एक बेहद करीबी दोस्त आने वाला है। इसके बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वे अंदाजा लगा सकते हैं कि वह दोस्त कौन है।

शिखर धवन का जिक्र करते हुए रोहित ने उनके मजाकिया अंदाज को याद किया। उन्होंने बताया कि शिखर अक्सर रेस्टोरेंट में बिल भरने के समय जरूरी कॉल आने का बहाना बनाकर निकल जाते थे और आजकल मीम्स और रील्स भी खूब शेयर करते हैं।

‘उसके साथ मेरा अलग बॉन्ड रहा है’

रोहित ने कहा कि शिखर के साथ उन्होंने ड्रेसिंग रूम, जीत, हार, दबाव और ओपनिंग साझेदारी तक साझा की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने कम उम्र में ही प्रोफेशनल स्तर पर साथ खेलना शुरू किया था और उनकी ओपनिंग पार्टनरशिप हमेशा तनावमुक्त रही।

रोहित ने अपने और शिखर के रिश्ते को याद करते हुए कहा कि जब वह शिखर के साथ खेलते थे तो उन्हें दबाव की ज्यादा चिंता नहीं होती थी, क्योंकि शिखर दबाव अपने ऊपर ले लेते थे। इसी दोस्ती को याद करते हुए रोहित ने कहा, ‘Why fear, when I have Shikhar.’

19 सितंबर से शुरू होगा शो

‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ का प्रसारण 19 सितंबर से रात 9:30 बजे शुरू होगा। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *