गोविंदा से विवाद के बीच खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं सुनीता आहूजा, भक्ति में डूबी आईं नजर
गोविंदा से विवाद के बीच खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं सुनीता आहूजा, भक्ति में डूबी आईं नजर
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं। मंदिर से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें वह पूजा-अर्चना करती और हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन करती नजर आ रही हैं।
मंदिर में पूजा करती दिखीं सुनीता
सामने आए एक वीडियो में सुनीता आहूजा मंदिर परिसर में हाथ जोड़े खड़ी दिखाई दे रही हैं। वह पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आईं। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह हनुमान मंदिर में पूजा करती और भगवान की मूर्ति के सामने सिर झुकाती दिखाई दीं।
सुनीता ऐसे समय में खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंची हैं, जब गोविंदा के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।
तलाक को लेकर भी हो चुकी है चर्चा
हाल ही में सुनीता आहूजा का राखी सावंत के साथ बातचीत का एक वीडियो सामने आया था। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर अपनी तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर बात की और गोविंदा की दूसरी शादी की योजना का जिक्र किया।
हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है और सुनीता ही उनकी पत्नी हैं।
गोविंदा ने डीपफेक को लेकर दी थी चेतावनी
इस बीच गोविंदा ने एआई जनरेटेड और डीपफेक कंटेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अभिनेता की निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर उनके नाम और तस्वीरों से जुड़े कंटेंट को लेकर भी हलचल बनी हुई है।
कश्मीरा शाह ने सुनीता का किया समर्थन
गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अपनी मामी सुनीता के साथ खड़ी हैं।
कश्मीरा के मुताबिक, सुनीता लंबे समय तक चुप रही हैं और अगर वह अब अपनी बात सामने रख रही हैं, तो इसके पीछे कोई गंभीर वजह हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी और अपने परिवार को बचाने की कोशिश करेंगी।
फिलहाल गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता का खाटू श्याम मंदिर जाना भी सुर्खियों में बना हुआ है।
