Friday, June 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

समस्त प्रदेशवासियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं

लोक संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ाव का प्रतीक है हरेला पर्व 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘हरेला’ पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है।

हरेला पर्व हमारी लोक संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ाव का भी प्रतीक है। हमारी प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है और हम प्रकृति के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं। हमारी इन परंपराओं का वैज्ञानिक आधार भी है। हमें उत्तराखंड की पर्यावरण हितैषी परंपराओं को आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *