मनोरंजन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज, बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज, बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट

ओटीटी की चर्चित क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। तीन सफल सीजन के बाद अब इस कहानी का फिल्मी रूप बड़े पर्दे पर आने वाला है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘वारूं’ का नया अंदाज आया सामने

‘वारूं फॉरएवर’ को श्रेया घोषाल और रोमी ने आवाज दी है। यह ‘मिर्जापुर’ सीरीज के लोकप्रिय गाने ‘वारूं’ का नया वर्जन है। नए गाने में पुराने ट्रैक की भावनात्मक और सुकून भरी फील को बरकरार रखते हुए उसे नए म्यूजिकल अंदाज में पेश किया गया है।

ओरिजिनल ‘वारूं’ साल 2020 में रिलीज हुआ था और सीरीज के साथ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। अब फिल्म के लिए इसके नए वर्जन ने पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया है।

फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी समेत सीरीज के कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी में एक बार फिर सत्ता, संघर्ष और मिर्जापुर की गद्दी की जंग देखने को मिलेगी। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने फैंस के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर फिल्म में मिर्जापुर के ताज पर किसका कब्जा होगा?

ये सितारे भी आएंगे नजर

फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, मोहित मलिक, राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गाने के रिलीज के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म पर टिक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *