मनोरंजन

न्यूयॉर्क की इंडिया डे परेड में पूजा हेगड़े बनीं गेस्ट ऑफ ऑनर, हाथ में तिरंगा लेकर दिखाया देशप्रेम

न्यूयॉर्क की इंडिया डे परेड में पूजा हेगड़े बनीं गेस्ट ऑफ ऑनर, हाथ में तिरंगा लेकर दिखाया देशप्रेम

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने न्यूयॉर्क में आयोजित 44वीं वार्षिक इंडिया डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लिया। इस खास मौके पर अभिनेत्री हाथ में तिरंगा थामे नजर आईं और भारतीय समुदाय के साथ देश की संस्कृति और विरासत का जश्न मनाया।

तिरंगा हाथ में लेकर नजर आईं पूजा

पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर परेड की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह पूरे उत्साह के साथ भारतीय झंडा लहराती दिखाई दीं। एक तस्वीर में वह वाहन के ऊपर खड़े होकर हाथ में तिरंगा थामे नजर आईं। कार्यक्रम में उन्हें ‘चीफ गेस्ट’ लिखा हुआ पटका भी पहनाया गया।

अपने अनुभव को साझा करते हुए पूजा ने कहा कि न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर बनना उनके लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में रह रहे भारतीयों को एक साथ अपनी संस्कृति, देश और जड़ों का जश्न मनाते देखना उनके लिए भावुक पल रहा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस का जताया आभार

अभिनेत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस और न्यूयॉर्क के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए किसी विशेषाधिकार से कम नहीं है और यह पल उन्हें हमेशा याद रहेगा।

मैडिसन एवेन्यू पर हुआ आयोजन

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित मैडिसन एवेन्यू पर आयोजित यह 44वीं वार्षिक इंडिया डे परेड थी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम विदेश में होने वाली प्रमुख भारतीय दिवस परेड में शामिल है।

हर साल बड़ी संख्या में भारतीय और भारतीय मूल के लोग इसमें शामिल होते हैं और भारतीय संस्कृति, परंपराओं तथा देश के प्रति अपने जुड़ाव का जश्न मनाते हैं।

अदिवी शेष भी बने आयोजन का हिस्सा

इस साल पूजा हेगड़े के अलावा अभिनेता अदिवी शेष भी परेड में शामिल हुए। उन्हें कार्यक्रम में चीफ गेस्ट और ग्रैंड मार्शल की जिम्मेदारी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *