सावधान! गूगल प्ले स्टोर पर मिले कई फर्जी लोन ऐप्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट
सावधान! गूगल प्ले स्टोर पर मिले कई फर्जी लोन ऐप्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट
केंद्र सरकार की साइबर सिक्योरिटी विंग I4C (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) ने फर्जी लोन ऐप्स को लेकर देशभर के नागरिकों के लिए एक नई और गंभीर चेतावनी जारी की है। I4C के आधिकारिक ‘साइबर दोस्त’ X (ट्विटर) हैंडल के जरिए लोगों को सतर्क किया गया है कि गूगल प्ले स्टोर पर असली और रजिस्टर्ड फाइनेंशियल कंपनियों के नाम से कई फर्जी लोन ऐप्स मौजूद हैं। ये ऐप्स स्मार्टफोन से निजी और वित्तीय डेटा चोरी कर लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं।
I4C द्वारा जारी की गई फर्जी लोन ऐप्स की सूची
सरकार ने प्ले स्टोर पर पाए गए कुछ प्रमुख फर्जी लोन ऐप्स के नाम उजागर किए हैं, जिन्हें तुरंत फोन से हटाने की सलाह दी गई है:
FinApex – Credit Assistant
PrimeCash – Line of Credit
Sarkari Labh
PocketLoanCredit – Loan & Credit
FinDrip – Credit Assistant
Thunil Loan – Credit Line
Loan Signal
Credit Bridge
ApnaLoan
RishFin
फर्जी ऐप्स से क्या है खतरा और बचाव के तरीके?
I4C के अनुसार, ये ऐप्स दिखने में बेहद असली और भरोसेमंद लगते हैं, लेकिन फोन में इंस्टॉल होते ही यूजर की संवेदनशील जानकारियां, कॉन्टैक्ट लिस्ट और बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेते हैं।
बचाव के मुख्य कदम:
तुरंत अनइंस्टॉल करें: यदि आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप इंस्टॉल है, तो उसे तुरंत रिमूव करें।
अनुमतियों (Permissions) की जांच करें: किसी भी अनजान ऐप को अपने फोन के कॉन्टैक्ट्स, गैलरी या एसएमएस की एक्सेस न दें।
साइबर हेल्पलाइन: किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
बैंक ऑफ बड़ौदा डेटा लीक का मामला
इसी बीच साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बैंक के एक कर्मचारी के ईमेल अकाउंट में सेंधमारी के बाद डेटा लीक की रिपोर्ट मिली है। मामला सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से स्थिति को नियंत्रण में लिया गया और जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।
