अन्तर्राष्ट्रीय

पुतिन बोले- रूस हासिल करेगा सभी लक्ष्य, पश्चिमी देशों पर दागे तीखे आरोप

पुतिन बोले- रूस हासिल करेगा सभी लक्ष्य, पश्चिमी देशों पर दागे तीखे आरोप

​रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान को एक बार फिर सही ठहराते हुए कहा है कि उनका देश अपने सभी लक्ष्य हासिल करेगा। मॉस्को में स्टेट ड्यूमा के सांसदों को संबोधित करते हुए पुतिन ने भरोसा जताया कि रूस एकजुट होकर जीत दर्ज करेगा और अपनी सुरक्षा व संप्रभुता की रक्षा करेगा। उन्होंने पश्चिमी देशों पर ‘रूसोफोबिया’ फैलाने, दोहरे मापदंड अपनाने और रिकॉर्ड संख्या में प्रतिबंध लगाने का आरोप भी लगाया।

​पुतिन ने कहा कि पिछले 5 साल रूस के लिए बेहद कठिन रहे हैं, लेकिन बाहरी खतरों का सामना देश ने हमेशा एकजुट होकर किया है। उन्होंने दावा किया कि विरोधी युद्ध के मैदान में रूस को हराने में नाकाम रहे हैं। दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक में युद्ध खत्म करने और शांति प्रक्रिया पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *