पीएम मोदी ने युवाओं को कहा ‘थैंक्स यू फ्रेंड्स’, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नया वीडियो
पीएम मोदी ने युवाओं को कहा ‘थैंक्स यू फ्रेंड्स’, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नया वीडियो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (23 जुलाई) देर रात एक वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर युवाओं और आम लोगों की भारी प्रतिक्रिया मिली। आज (24 जुलाई) पीएम मोदी ने इस सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए युवाओं और अपने फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा किया।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नया वीडियो पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,
“थैंक्स यू फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो एक वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया, सकारात्मक सुझाव दिए। थैंक्स टू एवरीबॉडी, आपका प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहे। थैंक्स यू… थैंक्स यू दोस्तों।”
पीएम मोदी की इस मुस्कुराते हुए दी गई थैंक्स नोट में युवाओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया है। कल पोस्ट किए गए वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझावों और प्यार को उन्होंने इस नए संदेश में सराहा।
यह पोस्ट प्रधानमंत्री के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया है, जिसे देखकर उनके लाखों फॉलोअर्स उत्साहित हैं।
पीएम मोदी अक्सर युवाओं से सीधे जुड़ने और उनके सुझावों को महत्व देने के लिए जाने जाते हैं। यह नया वीडियो भी उसी क्रम में उनकी जनता के साथ निरंतर संवाद की मिसाल है।
