मनोरंजन

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग पोस्ट: अस्पताल, आईसीयू और डिस्चार्ज के बाद की चुनौतियों पर जाहिर किए विचार

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग पोस्ट: अस्पताल, आईसीयू और डिस्चार्ज के बाद की चुनौतियों पर जाहिर किए विचार

​मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने नवीनतम ब्लॉग पोस्ट में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी और आईसीयू से बाहर आने के बाद की शारीरिक व मानसिक स्थिति पर गहराई से अपने विचार व्यक्त किए हैं।

​उन्होंने बताया कि इलाज पूरा होने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर रिकवरी का समय किसी भी व्यक्ति के लिए शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

​डिस्चार्ज के बाद का समय सबसे कठिन

​अपने ब्लॉग में इस मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा:

​”अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में रहने के बाद, कुशल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में इलाज पूरा होता है, फिर छुट्टी मिलती है और घर वापसी होती है। लेकिन घर लौटने के बाद का समय शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक रूप से सबसे कठिन होता है। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और फिर एक दिन हार आपके सामने आ जाती है। यह जिंदगी का सबसे मुश्किल समय हो सकता है।”

​उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग इस कठिन समय का हिम्मत से सामना करते हुए चैंपियन बने रहते हैं, जबकि कुछ अपनी पुरानी सफलताओं के सहारे जीवन में आगे बढ़ते हैं। यह पूरी तरह से हर व्यक्ति का अपना निजी फैसला होता है।

​सेहत से जुड़ी सामान्य टिप्पणी

​अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह स्पष्ट नहीं किया कि वे अपने निजी अनुभव की बात कर रहे थे या यह एक सामान्य जीवन दर्शन था। वर्तमान में अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से नहीं जूझ रहे हैं।

​वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर डिस्टोपियन साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने ‘अश्वत्थामा’ का बेहद लोकप्रिय और शक्तिशाली किरदार निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *