Friday, July 3, 2026
Latest:
मनोरंजन

‘संडे बिंज’ वीडियो में प्राकृतिक आपदा का मजाक उड़ाकर फंसीं शिल्पा शेट्टी, नेटिजन्स ने जमकर किया ट्रोल

‘संडे बिंज’ वीडियो में प्राकृतिक आपदा का मजाक उड़ाकर फंसीं शिल्पा शेट्टी, नेटिजन्स ने जमकर किया ट्रोल

​मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ‘संडे बिंज’ (Sunday Binge) वीडियोज के लिए जानी जाती हैं, जिसमें वह फैंस के साथ अपनी चीट-मील और तरह-तरह की मीठी डिशेज का लुत्फ उठाते हुए वीडियो शेयर करती हैं। लेकिन इस बार उनका यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं उतरा। भूकंप और तूफान जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदा पर मजाकिया टिप्पणी करने की वजह से शिल्पा शेट्टी अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

​क्या है वीडियो में जिसने भड़काया यूजर्स का गुस्सा?

​सामने आए वीडियो में शिल्पा शेट्टी के दोनों हाथों में खाने की चीजें नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत करते हुए वह हंसते हुए कहती हैं, “तीन भूकंप और दो तूफान के बाद… टोक्यो में मत टोकना।” इसके बाद वह खाना शुरू कर देती हैं।

​जापान (टोक्यो) में आए भूकंप और प्राकृतिक आपदा के इस संकटपूर्ण माहौल के बीच एक्ट्रेस का यह अंदाज नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। लोगों ने इसे बेहद असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार माना है।

​”कितनी असंवेदनशील हैं आप!” — सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

​शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और उनसे इस पोस्ट को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।

​एक यूजर ने लिखा: “नेचुरल क्लाइमेट चेंज का मजाक मत बनाओ। कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दीदी इस पोस्ट को डिलीट कर दो।”

​दूसरे यूजर का कमेंट था: “बड़ा ही घटिया मजाक। आप कितनी असंवेदनशील हैं।”

​एक अन्य यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा: “एक लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी और इन्हें ये सब सूझ रहा है। आपको जो खाना है खाओ शिल्पा जी, लेकिन कहीं पर नुकसान हुआ है तो उसे लेकर मजाक क्यों?”

​वहीं एक और यूजर ने कहा: “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम किसी दूसरे देश में बैठकर इस तरह नेचुरल डिजास्टर (प्राकृतिक आपदा) का जश्न मना रही हो।”

​फैंस का मानना है कि जिन सेलिब्रिटीज को लोग अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें वैश्विक त्रासदियों और आपदाओं को इस तरह मजाक या कंटेंट के तौर पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

​वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं शिल्पा शेट्टी?

​शिल्पा शेट्टी के काम की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) में नजर आई थीं। फिलहाल वह टेलीविजन रियलिटी शो ‘मां है ना’ को होस्ट कर रही हैं। बड़े पर्दे की बात करें तो वह कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ (KD – The Devil) को लेकर भी चर्चा में रही थीं। बतौर लीड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई ‘सुक्खी’ (Sukhee) थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *