Friday, June 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

रिस्पना नदी किनारे अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर जेसीबी से 26 मकान किए ध्वस्त

देहरादून। एमडीडीए ने रिस्पना नदी किनारे काठबंगला बस्ती में अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर जेसीबी से 26 मकान ध्वस्त कर दिए। पास की बस्ती में हो रही तोड़फोड़ सोनम को गहरा सदमा दे गई। तबीयत बिगड़ी और कुछ ही समय में 25 वर्षीय सोनम की मौत हो गई। बस्ती में महिला की मौत के बाद आज लोगों ने सड़क पर जाम लगाया। पुलिस ने 3-4 लोगो को हिरासत में लिया है। पाई-पाई जोड़कर नदी किनारे सरकारी जमीन पर आशियाने बना तो दिए, लेकिन जब कार्रवाई के दौरान घर गिरने लगे तो ऐसा लगा मानो उनके घर नहीं, बल्कि खुली आंखों के सामने उनके सपने टूट रहे हों।

इस दौरान बस्ती छावनी में तब्दील रही। भारी पुलिस बल के चलते विभिन्न संगठनों और लोगों का विरोध कार्रवाई को नहीं रोक पाया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते और गुस्से का इजहार करते लोग कभी एमडीडीए तो कभी सरकार पर सवाल उठाते रहे। अधिकारी जांच के आधार पर तैयार की गई सूची का हवाला देते रहे तो लोग कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *