Tuesday, June 9, 2026
मनोरंजन

“Door Hoke” का टीज़र रिलीज: शहनाज़ गिल ने सीधे फैंस से पूछा- “क्या पूरा गाना रिलीज़ करूं?”

“Door Hoke” का टीज़र रिलीज: शहनाज़ गिल ने सीधे फैंस से पूछा- “क्या पूरा गाना रिलीज़ करूं?”

​लुकप्रिया एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज़ गिल एक बार फिर अपने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आगामी नए गाने “Door Hoke” का पहला टीज़र सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

​फैंस से सीधे संवाद: “पूरा गाना अभी चाहिए!”

​शहनाज़ गिल ने इस बार गाने के प्रचार के लिए कोई औपचारिक या बड़ा एलान करने के बजाय अपने फैंस से सीधे दिल से दिल का कनेक्शन जोड़ा। टीज़र को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने एक बेहद ही दिलचस्प और प्यारा कैप्शन लिखा:

​“Door Hoke…..✨ एक बार सुनो… फिर बताओ कैसा लगा? क्या मैं पूरा गाना ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो के साथ रिलीज़ करूं?”

 

​अपने पसंदीदा कलाकार द्वारा सीधे राय मांगे जाने पर फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए। कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां सभी चाहने वालों ने एक सुर में “पूरा गाना अभी चाहिए” और “अब और इंतजार नहीं होता” जैसी प्रतिक्रियाएं देकर गाने को तुरंत रिलीज करने की मांग की है।

​छोटी सी झलक में दिखी ‘सोलफुल वाइब्स’

​भले ही शहनाज़ द्वारा साझा किया गया यह टीज़र काफी छोटा है, लेकिन “Door Hoke” की वाइब्स पूरी तरह से सोलफुल, गहरी और इमोशनल नजर आ रही हैं। संगीत की चंद कड़ियों में छुपी तड़प और दिल को छू लेने वाली फीलिंग्स ने दर्शकों को गाने को लेकर और ज्यादा उत्सुक कर दिया है।

​अपनी सादगी, सच्चाई और फैंस के साथ अनूठे जुड़ाव के लिए पहचानी जाने वाली शहनाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपने दर्शकों की नब्ज पहचानती हैं। अब सभी की निगाहें शहनाज़ गिल के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह कब इस पूरे गाने को एक शानदार और भव्य ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो के साथ दर्शकों के बीच पेश करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *